UP के नए DGP बने राजीव कृष्ण, देर रात लिया चार्ज

anujshukla7701

उत्तर प्रदेश के नए DGP राजीव कृष्ण बनाए गए हैं। इन्हें भी कार्यवाहक DGP बनाया गया है। ये 5वें कार्यवाहक DGP हैं। अभी तक प्रशांत कुमार कार्यवाहक DGP थे, जो आज रिटायर हो गए।

रात के करीब 9 बजे डीजीपी राजीव कृष्ण ने सीएम योगी से मुलाकात की। इसके बाद वह DGP आवास गए और निवर्तमान DGP प्रशांत कुमार से कार्यभार ग्रहण कर लिया।

राजीव कृष्ण की गिनती तेज-तर्रार अफसरों में होती है। सीएम योगी के भी काफी करीबी माने जाते हैं। सीएम ने इन्हें यूपी की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक पुलिस भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी थी। उस पर ये खरे उतरे थे।

राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मूलरूप से नोएडा के रहने वाले राजीव कृष्ण का जन्म 26 जून, 1969 को हुआ था। इस समय विजिलेंस के डायरेक्टर और पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे हैं।

Leave a comment